मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नागपंचमी
  4. Nag Panchami 2021
Written By

नागपंचमी 2021 : 12 राशियों के 12 मंत्र, नाग देवता होंगे प्रसन्न

नागपंचमी 2021 : 12 राशियों के 12 मंत्र, नाग देवता होंगे प्रसन्न - Nag Panchami 2021
नागपंचमी पर कैसे करें नागदेव की आराधना, पढ़ें 12 राशियां
 
।।ॐ नवकुलाय विद्महे, विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प प्रचोदयात।।
 
पूर्ण पृथ्वी का भार, संभालने वाले शेषनाग व भगवान शिवजी के गले में शोभायमान नाग महाराज को हमारे पूर्वज, देव, दानव व किन्नर सभी पूजते हैं।
 
नागपंचमी के दिन नाग महाराज का पूजन करने से नाना प्रकार के कष्ट खत्म हो जाते हैं, जिस व्यक्ति को राहु-केतु की दशा या महादशा चल रही हो, कालसर्प दोष हो उस जातक को प्रसिद्ध शिवलिंग पर नाग-नागिन का चांदी अथवा पंचधातु का जोड़ा चढ़ाना चाहिए। समस्त दोषों से मुक्ति मिल जाती है।
 
दोष-निवारण के लिए नाग देवता की राशि अनुसार स्तुति कर सकते हैं -
 
मेष-
ॐ वासुकेय नमः
 
वृषभ-
ॐ शुलिने नमः
 
मिथुन-
ॐ सर्पाय नमः
 
कर्क-
ॐ अनन्ताय नमः
 
सिंह-
ॐ कर्कोटकाय नमः
 
कन्या-
ॐ कम्बलाय नमः
 
तुला-
ॐ शंखपालय नमः
 
वृश्चिक- ॐ तक्षकाय नमः
 
धनु-
ॐ पृथ्वीधराय नमः
 
मकर-
ॐ नागाय नमः
 
कुंभ-
ॐ कुलीशाय नमः
 
मीन-
अश्वतराय नमः
 
विशेष : इस दिन भगवान शिव की आराधना से नागदेव प्रसन्न होकर हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।