बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. nag worship in astrology
Written By

नागपंचमी 2021 पर कैसे करें नागदेव की आराधना, पढ़ें 12 राशियां

नागपंचमी 2021
।।ॐ नवकुलाय विद्महे, विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प प्रचोदयात।।
 
13 अगस्त, शुक्रवार को नाग पंचमी पर्व मनाया जाएगा। पूर्ण पृथ्वी का भार, संभालने वाले शेषनाग व भगवान शिवजी के गले में शोभायमान नाग महाराज को हमारे पूर्वज, देव, दानव व किन्नर सभी पूजते हैं।


नागपंचमी के दिन नाग महाराज का पूजन करने से नाना प्रकार के कष्ट खत्म हो जाते हैं, इस दिन जिस व्यक्ति को राहु-केतु की दशा या महादशा चल रही हो, कालसर्प दोष हो उस जातक को प्रसिद्ध शिवलिंग पर नाग-नागिन का चांदी अथवा पंचधातु का जोड़ा चढ़ाना चाहिए। समस्त दोषों से मुक्ति मिल जाती है।
 
दोष-निवारण के लिए नाग देवता की राशि अनुसार स्तुति कर सकते हैं-
 
मेष- ॐ वासुकेय नमः
 
वृषभ- ॐ शुलिने नमः
 
मिथुन- ॐ सर्पाय नमः
 
कर्क- ॐ अनन्ताय नमः
 
सिंह- ॐ कर्कोटकाय नमः

 
कन्या- ॐ कम्बलाय नमः
 
तुला- ॐ शंखपालय नमः
 
वृश्चिक- ॐ तक्षकाय नमः
 
धनु- ॐ पृथ्वीधराय नमः
 
मकर- ॐ नागाय नमः
 
कुंभ- ॐ कुलीशाय नमः
 
मीन- अश्वतराय नमः
 
विशेष : इस दिन भगवान शिव की आराधना से नागदेव प्रसन्न होकर हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।