सम्बंधित जानकारी
- सेक्स के बाद UTI की समस्या से क्या आप भी हैं परेशान, अपनाएं ये तरीके
- White Discharge से हैं परेशान तो इस बीज का करें सेवन, तुरंत मिलेगी राहत
- इंटिमेट एरिया में जलन या इरिटेशन की है परेशानी, चावल के पानी से मिलेगी राहत
- क्या पीरियड्स के समय एक्सरसाइज से ओवेरी पर पड़ता है बुरा असर? जानिए क्या है सच्चाई
- मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ने के पीछे क्या होते हैं कारण
best food for women's health
हड्डियां बनेगीं मजबूत और मेनोपॉज की तकलीफें भी होंगी कम
Healthy Foods for women: महिलाओं की उम्र जैसे ही 35 साल के आसपास पहुंचती है उन्हें कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। हड्डियों में दर्द, पीठ में दर्द, पैरों में दर्द और स्वाभाव में चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं हड्डियों की कमजोरी से जुड़े कुछ लक्षण हैं जो महिलाओं को 35-40 की उम्र में महसूस होती हैं।
हड्डियों को मजबूती देने के लिए रोजमर्रा की डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल करना बहुत ज़रूरी है। आज यहां हम आपको उन फूड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो महिलाओं को जरूर खाने चाहिए। इन फूड्स के सेवन से 35 के बाद हड्डियों और मसल्स को मजबूती मिलती है और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर होती हैं।ALSO READ: मेनोपॉज के बाद ऐसे स्किन का खयाल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
पालक
हार्मोन्स के स्तर में बदलाव के कारण महिलाओं को कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में शरीर को आयरन की अतिरिक्त खुराक की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में पालक और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। यह महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी दूर करता है।

दही
प्रोबायोटिक्स के साथ-साथ दही में कैल्शियम और विटामिन डी पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। दही डाइजेस्टिव पॉवर को बढ़ाता है और शरीर को पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है।
प्रोबायोटिक्स के साथ-साथ दही में कैल्शियम और विटामिन डी पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। दही डाइजेस्टिव पॉवर को बढ़ाता है और शरीर को पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है।
एवोकाडो (Avocado)
हेल्दी फैट्स से भरपूर एवोकाडो को मक्खनफल भी कहा जाता है। यह स्किन के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। 35 साल के बाद स्किन में बदलाव आने लगते हैं और स्किन में ड्राइनेस बढ़ने लगती है। स्किन की इलास्टिसिटी कम होने लगती है और स्किन पर झुर्रियां दिखायी देने लगती हैं। एवोकाडो खाने से स्किन को विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स का फायदा मिलता है जो स्किन को यंग बनाए रखता है।

ब्रोकोली
कैल्शियम और विटामिन के हड्डियों के लिए बहुत आवश्यक तत्व माने जाते हैं जो ब्रोकोली में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ब्रोकोली हड्डियों का वजन (bone density) बढ़ाती है और कैंसर जैसी बीमारियों से भी सुरक्षा देती है। ब्रोकोली को सब्जी या सलाद के रूप में नियमित खाना चाहिए।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।