सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: दिल्ली NCR में भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया लू और बारिश का अलर्ट
- Weather Updates: पश्चिम बंगाल में पारा 47 डिग्री पार, गर्मी पर IMD का लेटेस्ट अपडेट
- weather update : बंगाल से ओडिशा तक हीट वेव का रेड अलर्ट, इन राज्यों में बारिश के आसार
- बंगाल से बिहार तक कई राज्यों में चली लू, IMD ने जारी किया अलर्ट
- Weather Update : देश में मौसम ने बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
india tourism : गर्मी में भी भारत के ये हैं सबसे ठंडे इलाके, पारा रहता है 10 से माइनस डिग्री
Coldest Places in India: भारत में ऐसी भी कई ठंडी जगहें हैं जहां का तापमान -50 तक चला जाता है और ऐसे भी क्षेत्र हैं जहां का तापमान -15 से 12 डिग्री के बीच अप एंड डाउन होता रहता है। गर्मी के दिनों में भी यहां पर कड़ाके की ठंड लगती है। फिर भी कई लोग यहां की खूबसूरती और स्नोफॉल देखने के लिए जाते हैं। यदि आप भी यह जोखिम उठाना चाहते हैं तो आपके लिए यहां है 5 खूबसूरत स्थानों की जानकारी।
1. लेह | Leh, Ladakh: भारतीय राज्य लद्दाख के लेह में पूरे साल ही ठंडक रहती है। सर्दी के दिनों तो कई बार यहां टेंपरेचर -12 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहता है जबकि गर्मियों में यहां तापमान 12 डिग्री से ज्यादा नहीं रहता। यहां गर्मी के दिनों में भी तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। यहां स्नोफॉल बहुत ज्यादा होता है, जिसका मजा लेने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं। प्रकृति की सबसे सुंदर छटा यहां देखी जा सकती है। ट्रैकिंग और रोमांच भरी साहसी यात्रा के शौक़ीन लोगों के अलावा प्रकृति के प्रति लगाव रखने वाले लोगों के लिए लेह सबसे खूबसूरत जगह है। लेह जाने के लिए सड़क मार्ग से दो रास्ते हैं- एक मनाली से और दूसरा श्रीनगर से।
2. कारगिल और द्रास | Kargil and Dras: लेह लद्दाख का यह क्षेत्र भी बहुत ठंडा है। यहां का तापमान अक्सर शून्य से नीचे चला जाता है। अपने खूबसूरत नजारों और बर्फीले पहाड़ों के लिए पूरी दुनिया को आकर्षित करता है। द्रास में तो भयंकर स्नोफॉल होता है।
3. तवांग का सेला पास | Sela Pass, Tawang: अरुणाचल प्रदेश के इस इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ती है। यहां तापमान -15 डिग्री तक चला जाता है। हालांकि यह इतना खूबसूरत और मनोरम है कि अक्टूबर, नवंबर, मार्च, अप्रैल और मई के महीने में लोग इसे देखने के लिए जाते हैं क्योंकि इन माह में यहां बर्फ कुछ कम होती है।
4. कीलॉन्ग | Keylong : हिमाचल प्रदेश राज्य के लाहौल और स्पीति ज़िले में स्थित कीलॉन्ग या केलांग में तापमान -2 डिग्री से भी नीचे चला जाता है. मनाली, लेह जाने वाले काफी टूरिस्ट यहां आते हैं क्योंकि समुद्र तल से लगभग 3340 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह बर्फीले पहाड़ों से घिरी हुई है।
5. लाचेन और थांगु घाटी | Lachen and Thangu Valley: भारत की सबसे ठंडी जगहों में से एक इस घाटी का तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। इस जगह को देखने के लिए देश और दुनिया से कई पर्यटन आते हैं। यहां कंपा देने वाला स्नोफॉल होता है।
6. सियाचिन | Siachen Glacier : यह भारत का सबसे ठंडा स्थान है। कई बार यहां का न्यूनतम तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है जबकि गर्मियों में भी यहां तापमान -10 डिग्री सेल्सियस रहता है। यह सबसे ऊंचा रणक्षेत्र भी यहीं है, जहां हमारे जवान इस तापमान में भी हमारे सीमा की रक्षा करते हैं।
