नए साल पर मोटो का तोहफा
(डब्ल्यू 230 व डब्ल्यू 270)
|
इन नए मोबाइल सेट्स की खासियत है- इनकी विस्तृत मेमोरी और ऑप्शनल माइक्रो एसडी कार्ड्स व मैसेज का आसान इंटरफेस, जो इन्हें काफी यूजर फ्रेंडली बनाता है और अगर आप पहली बार कोई म्यूजिक फोन उपयोग करने के इरादे में हैं, तो आपके लिए यह फोन सबसे बेहतर विकल्प होगा।
| |
इन मोबाइल सेट्स में शानदार 'म्यूजिक की' के फीचर्स हैं, जो एक बार में ही एक्टिवेट हो जाते हैं और एमपी3 व अन्य सॉफ्टवेयरों पर चलते हैं। साथ ही इनमें आप 2जीबी तक के गानों को स्टोर कर सकते हैं। उम्मीद है कि इस साल के पहले चरण में यह फोन बाजार में उतारे जाएँगे।
