दिल्ली-मुंबई में ऐपल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें, जानिए क्या है भारत में iPhone 18 Pro के दाम?
iPhone 18 Pro Sale in India: एपल ने शुक्रवार से देश में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आधिकारिक बिक्री शुरू कर दी है। आईफोन के लेटेस्ट फोन की पहली सेल के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। दिल्ली और मुंबई में अपना पसंदीदा फोन पाने के लिए लोग रातभर कतारों में दिखाए दिए। ALSO READ: iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल
मुंबई के Jio वर्ल्ड ड्राइव में स्थित एप्पल स्टोर के बाहर उत्साहित ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। दिल्ली में भी साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर सुबह-सुबह लोगों की भीड़ जमा हो गई। बेंगलुरु स्थित आईफोन स्टोर पर भी लोगों का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है।
बहुत से लोग प्री बुकिंग कराकर आए हैं, जिन्हें कंपनी की तरफ से एक टाइम स्लॉट भी प्रोवाइड कराया गया है। वहीं, कई लोग बिना बुकिंग के भी पहुंचे हैं और जल्द से जल्द नया आईफोन लेना चाहते हैं।
Apple ने 9 सितंबर के लॉन्च इवेंट में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए। इसी इवेंट में कंपनी ने पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखते हुए iPhone Duo भी पेश किया है। ALSO READ:
भारत में iPhone 18 Pro कितने का है?
iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है। यह कीमत 256GB मॉडल के लिए है। वहीं 256GB स्टोरेज वाला iPhone 18 Pro Max 1,79,900 रुपए से शुरू होता है। 512GB मॉडल की बात करें तो iPhone 18 Pro की कीमत 1,89,900 रुपए हैं।
देश में Pro Max की कीमत 2,04,900 रुपए है। 1TB मॉडल के लिए Pro की कीमत 2,39,900 रुपए और Pro Max की कीमत 2,54,900 रुपए बताई गई है। 2TB स्टोरेज वाला iPhone 18 Pro 3,14,900 रुपए और iPhone 18 Pro Max 3,29,900 रुपए का है।

