• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. चाइल्ड केयर
  4. Gas during pregnancy remedies
Written By WD Feature Desk
Last Modified: बुधवार, 31 जुलाई 2024 (08:13 IST)

प्रेग्नेंसी में गैस से हैं परेशान तो जानिए क्या है इलाज

इन टिप्स को करें फॉलो, प्रेग्नेंसी में गैस की समस्या से मिलेगी राहत

uterus problems causing infertility
How to Relieve Gas in Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस दौरान, पाचन से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम है। खासकर, प्रेग्नेंट महिलाओं को गैस की समस्या बनी रहती है।

डाक्टर्स के अनुसार प्रेग्नेंसी के दौरान गैस बनना, एक सामान्य समस्या है। हालांकि, इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं और आपको गैस की समस्या हो रही है, तो आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप गैस की समस्या से राहत पा सकती हैं।ALSO READ: प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों में क्यों आती है सूजन, जानिए क्या ये है चिंता की बात

प्रेग्नेंसी में गैस बनने पर क्या करना चाहिए

1. छोटे मील्स लें
अगर प्रेग्नेंसी के दौरान गैस बन रही है, तो आपको एक साथ हैवी खाना खाने से बचना चाहिए। इससे निजात पाने के लिए आप छोटे-छोटे मील्स ले सकती हैं। दरअसल, एक ही समय पर ज्यादा खाया जाता है, तो इससे पाचन-तंत्र पर जोर पड़ सकता है। इससे पाचन में मुश्किल हो सकती है। ऐसे में गैस की समस्या बन सकती है। इसलिए छोटे-छोटे मील्स लें। इससे आपको गैस से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

2. अच्छी तरह चबाकर खाना खाएं
जल्दबाजी में खाना खाने से पाचन-तंत्र पर दबाव पड़ सकता है। इसलिए आपको जल्दी-जल्दी खाना खाने से बचना चाहिए। खासकर, अगर प्रेग्नेंसी में गैस बन रही है, तो जल्दबाजी में खाना बिलकुल न खाएं। गैस से छुटकारा पाने के लिए आपको खाना अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए। इससे आपको गैस और एसिडिटी की समस्या से काफी राहत मिलेगी।
 
3. हल्का योग करें

योग करने से संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को भी स्वस्थ रहने के लिए योग जरूर करना चाहिए। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपको गैस बन रही है, तो हल्का योगाभ्यास जरूर करें।
गैस से निजात पाने के लिए हल्का योग करें। आप धीरे-धीरे वॉक भी कर सकती हैं। खासकर, खाना खाने के बाद वॉक जरूर करें। इससे पाचन में सुधार होगा और गैस की समस्या भी कम होगी।

4. फाइबर से भरपूर फूड्स खाएं
प्रेग्नेंसी में गैस से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स जरूर शामिल करें। दरअसल, फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करें। इसके अलावा, साबुत अनाज में भी फाइबर अधिक होता है। फाइबर युक्त खाना खाने से गैस और कब्ज से छुटकारा मिलेगा।

5. स्ट्रेस लेने से बचें
अगर आप प्रेग्नेंसी में स्ट्रेस ज्यादा ले रही हैं, तो भी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको स्ट्रेस या तनाव में रहने से बचना चाहिए। इसके लिए आप प्राणायाम या योगाभ्यास करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

 
6. गैस बनाने वाली चीजों से परहेज
प्रेग्नेंसी में क्या खाना है, इसका चुनाव बेहद सोच-समझकर ही किया जाना चाहिए। खासकर, अगर आपको गैस बनी रहती है, तो ब्रोकली या गोभी का सेवन करने से बचें। कोल्ड ड्रिंक्स या फास्ट फूड्स भी गैस बनाते हैं। इतना ही नहीं, कुछ दवाइयां भी गैस बनाती हैं, इसलिए इनका सेवन भी करें।

 

7. पानी पिएं
प्रेग्नेंसी में हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी होता है। अगर आप हाइड्रेटेड रहेंगी, तो इससे गैस और अपच जैसी समस्याओं से भी बचाव होगा। इसके लिए आप अधिक मात्रा में पानी जरूर पिएं। आप नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।