embryo transfer precautions
एक बार IVF फेल होने के बाद दोबारा कंसीव करने के लिए क्या करना चाहिए
IVF Failure Reasons
IVF failure reasons : माँ बनना किसी भी महिला के लिए बहुत ख़ास और सुखद एहसास होता है लेकिन बहुत सी महिलाएं कुदरती रूप से कंसीव नहीं कर पाती हैं। हालांकि आज मेडिकल साइंस में ऐसे कई तरीके मौजूद हैं जिनकी मदद से निसंतानता का इलाज संभव है। इन्हीं तरीकों में शामिल है इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन, जिसे आम भाषा में आईवीएफ (IVF) के नाम से भी जाना जाता है।
लेकिन जरूरी नहीं है कि एक बार आईवीएफ से बच्चा नहीं हो पाने के बाद महिला दोबारा कंसीव नहीं कर सकती। अगर किसी महिला का IVF ट्रीटमेंट पहली बार में सफल नहीं रहा है तो डॉक्टर से इसके कारणों को समझना चाहिए। सही सलाह और उपचार मिलने पर दोबारा से IVF ट्रीटमेंट लेकर गर्भवती हुआ जा सकता है।ALSO READ: IVF करवाने के लिए पीरियड्स के बाद किस समय बनते हैं प्रेग्नेंसी के ज्यादा चांस
किन कारणों से आईवीएफ हो सकता है फेल
पहली बार आईवीएफ से बच्चा न हो पाने के बाद भी इलाज संभव है लेकिन ये जानना जरूरी है कि आखिर ऐसा हुआ क्यों। इस बात की सही जानकारी उचित इलाज दिलाने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं कौन से कारण आईवीएफ के फेल होने का कारण बनते हैं।
भ्रूण सही तरीके से न डाल पाना
आईवीएफ की स्थिति में बाहरी तरीके से भ्रूण डाला जाता है लेकिन जब इसे सही तरीके से नहीं डाल पाते हैं तो आईवीएफ के फेल होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। इस स्थिति में ये पता लगाना मुश्किल होता है कि दिक्कत कहां हुई है भ्रूण के साथ या फिर यूट्रस में किसी प्रकार की समस्या है। बहुत से एक्सपर्ट मानते हैं कि ऐसा भ्रूण के कारण होता है। आपके उपचार में कौन सी गलतियां हुई हैं इसका पता लगाकर उचित कदम उठाए जा सकते हैं और अगली बार सफलता की संभावना को बढ़ाया जा सकता है।
कभी-कभार दूसरी बार गर्भवती होने की संभावना पहली बार की तुलना में ज्यादा होती है क्योंकि पहली बार और अन्य बार की तुलना में ये कम होती है। इसलिए बार-बार पैसे खर्च करने से पहले सफलता की संभावना को जानना बहुत ही जरूरी होता है।
संभावित जोखिम कारक
आपका डॉक्टर उस उपचार के तरीके के संभावित जोखिम का मूल्यांकन कर सकता है या फिर सफलतापूर्वक गर्भधारण करने के दूसरे तरीकों की तलाश कर सकता है।
क्या किए जाने की है जरूरत
इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर कुछ टेस्ट के बारे में लिख सकता है और हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए जीवनशैली में कुछ बदलावों के बारे में सलाह दे सकता है।

