1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. मकर संक्रां‍ति
  4. makar sankranti rashi daan

दान का महापर्व है मकर संक्रांति, जानिए आपकी राशि अनुसार कौन सा दान शुभ है

Makar sankranti 2021
मकर संक्रांति दान का पर्व है। वर्ष 2021 में संक्रांति का वाहन सिंह (व्याघ्र) एवं उपवाहन गज (हाथी) रहेगा। इस वर्ष संक्रांति का आगमन श्वेत वस्त्र व पाटली कंचुकी धारण किए बालावस्था में कस्तूरी लेपन कर गदा आयुध (शस्त्र) लिए स्वर्णपात्र में अन्न भक्षण करते हुए आग्नेय दिशा को दृष्टिगत किए पूर्व दिशा की ओर गमन करते हो रहा है।
 
मकर-संक्रांति का पुण्यकाल-
वर्ष 2021 में मकर-संक्रांति का पुण्यकाल प्रात: 8:05 AM से रात्रि 10:46 PM तक रहेगा।
 
 
इस दिन अगर अपनी राशि के अनुसार दान दिया जाए तो दान से मिलने वाला फल कई गुना बढ़ जाता है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार कौन सा दान शुभ है.... 
 
मेष-  चादर एवं तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 
 
वृषभ- वस्त्र एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा। 
 
मिथुन- चादर एवं छाते का दान करें तो बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। 
 
कर्क- साबूदाना एवं वस्त्र का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। 
 
सिंह - कंबल एवं चादर का दान अपनी क्षमतानुसार करें। 
 
कन्या- तेल तथा उड़द दाल का दान करें।
 
तुला- रुई, वस्त्र, राई, सूती वस्त्रों के साथ ही चादर आदि का दान करें। 
 
वृश्चिक- खिचड़ी का दान करें साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार कंबल का दान भी शुभ फलदायी सिद्ध होगा। 
 
धनु- चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होने की संभावना बनती है। 
 
मकर- कंबल और पुस्तक का दान करें तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 
 
कुंभ- साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें। 
 
मीन- साबूदाना,कंबल सूती वस्त्र तथा चादर का दान करें। 
अगला लेख
Om Jai Surya Bhagwan : मकर संक्रांति के दिन इस आरती से करें सूर्यदेव को प्रसन्न