सम्बंधित जानकारी
- सैफ पर हमले के बाद के बाद क्या बोले महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले?
- पुणे नासिक राजमार्ग पर मिनी वैन खड़ी बस से टकराई, 9 लोगों की मौत
- सैफ पर हमला : फिल्मी हस्तियों और राजनेताओं ने जताई हैरानी, हमले को लेकर उठाए सवाल
- गुजरात की गिफ्ट सिटी की तर्ज पर महाराष्ट्र में स्थापित होगी इनोवेशन सिटी
- मुंबई में PM मोदी ने किया इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन, बोले- भारत की आध्यात्मिक संस्कृति सेवा की भावना से प्रेरित है
सड़क हादसे में टीवी एक्टर अमन जायसवाल की मौत, धरतीपुत्र नंदिनी में निभाई थी मुख्य भूमिका
ऑडिशन देने जा रहे टीवी अभिनेता अमन जायसवाल को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में गई 23 वर्षीय अभिनेता की जान
aman jayaswal news in hindi : मुंबई में जोगेश्वरी रोड पर शुक्रवार दोपहर एक ट्रक ने टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वह 23 वर्ष के थे। जायसवाल ने टीवी धारावाहिक धरतीपुत्र नंदिनी में मुख्य भूमिका निभाई थी।
बताया जा रहा है कि अमन अपनी बाइक से एक ऑडिशन देने के लिए जा रहे थे तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अंबोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि जायसवाल को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।युवा टेलीविजन कलाकार #अमन_जायसवाल जी का मुंबई में एक रोड एक्सीडेंट में आकस्मिक निधन अत्यंत ही दुखद, भावभीनी श्रद्धांजलि।#actor#Mumbai#AmanJayaswal pic.twitter.com/OAFPn6vIZY
— Vivek Yadav (@vivekyadav0123) January 17, 2025
बलिया के रहने वाले अमन कई टीवी सिरियलों में सहायक अभिनेता के रूप में दिखाई दिए थे। धरतीपुत्र नंदिनी में आकाश भारद्वाज की भूमिका से उन्हें टीवी इंडस्ट्री में पहचान मिली।
edited by : Nrapendra Gupta
