1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. mumbai-school-fines-student-methi-sabzi-lunch-box-notice

टिफिन में मेथी की सब्जी लाना पड़ा भारी: स्कूल ने छात्र पर ठोका 50 रुपये का जुर्माना, नगर निगम ने भेजा नोटिस

fine on student on bringing methi in tifin
मुंबई से सटे भायंदर में लंच बॉक्स में एक मेथी की सब्जी लाने पर स्कूली छात्र पर 50 रुपए का जुर्माना लगाने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। तपोवन विद्यालय के इस वाकये के बाद भायंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (MBMC) के शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्कूल प्रशासन को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया है। ALSO READ: कहीं आपके नाम से तो नहीं चल रही फर्जी SIM तो सावधान, DoT की चेतावनी, 3 साल जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना
 

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के मुताबिक, भायंदर के तपोवन विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र के टिफिन बॉक्स में मेथी की सब्जी थी। स्कूल ने इस बात पर छात्र से 50 रुपये का जुर्माना वसूल लिया।
 
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पदाधिकारी रॉबर्ट डिसूजा ने इस मामले की शिकायत नगर निगम में दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र जैन समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। दाखिले के समय अभिभावकों को यह हिदायत दी जाती है कि वे बच्चों के खाने में मांसाहारी भोजन या जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियां न भेजें। मनसे नेता का कहना है कि किसी खास तरह का भोजन लाने पर बच्चों पर जुर्माना लगाना उनके खान-पान की व्यवस्था पर पाबंदी थोपने जैसा है। ALSO READ: 
 

नगर निगम और शिक्षा विभाग की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए भायंदर नगर निगम की शिक्षा अधिकारी सुलभा वतारे ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि स्कूल छात्रों के खाने पर इस तरह के अनुचित प्रतिबंध नहीं लगा सकते। किसी विशेष खाद्य पदार्थ को लाने पर जुर्माना वसूलना शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, छात्रों के मौलिक अधिकारों और राज्य सरकार के नियमों का सीधा उल्लंघन है। नगर निगम ने स्कूल को चेतावनी दी है कि यदि जल्द संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, तो आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

पहले भी आ चुके हैं ऐसे विवाद

यह घटना मीरा रोड स्थित 'सेवन स्क्वायर स्कूल' में हुए विवाद के कुछ दिनों बाद सामने आई है। उस दौरान पर्यूषण पर्व के दौरान लंच बॉक्स में प्याज, लहसुन और अन्य चुनिंदा खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाले एक सर्कुलर को लेकर काफी हंगामा हुआ था। हालांकि, भारी विरोध और नोटिस मिलने के बाद उस स्कूल ने अपना सर्कुलर वापस ले लिया था।
अगला लेख
जमुई कांड को लेकर तेजस्वी का तंज, मजाकिया अंदाज में शेयर की सम्राट चौधरी की पुलिस अधिकारी से बात