मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार
Cocaine seized: मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mumbai airport) पर एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 51.94 करोड़ रुपए मूल्य की 5.19 किलोग्राम कोकीन (Cocaine) बरामद की गई है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई सीमा शुल्क विभाग की 'एयर इंटेलिजेंस यूनिट' ने सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विदेशी यात्री को रोका।ALSO READ: तंत्र मंत्र, नशा, दुष्कर्म, ब्लैकमेल और हिंदू लड़कियों को रिश्तेदारों के हवाले कर देना, लंबी हो रही मोहसिन की क्राइम लिस्ट
अधिकारी ने बताया कि उसकी तलाशी के दौरान 5.19 किलोग्राम कोकीन वाले 4 पैकेट पाए गए जिन्हें छिपाकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद विदेशी नागरिक को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta

