Maharashtra - Haryana Assembly Elections 2019 Result | Live Update : महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम
महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों के लिए मतगणना जारी है। महाराष्ट्र में एक बार फिर भाजपा-शिवसेना की सरकार बनने जा रही है, वहीं हरियाणा में भाजपा जादुई आंकड़े से थोड़ा पीछे दिख रही है। जानिए मतगणना से जुड़ी पल-पल की जानकारी...
हरियाणा में भाजपा ने 40, कांग्रेस 31, जेजेपी 10, अन्य ने 9 सीटों पर जीत हासिल की।
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना ने 161, कांग्रेस-एनसीपी ने 98, अन्य ने 29 सीटों पर जीत हासिल की।
- निर्दलीय गोपाल कांडा और रणजीत सिंह को सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल एक चार्टर्ड विमान से दिल्ली लेकर गईं।
- भाजपा संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र और हरियाणा का जिम्मा अमित शाह को सौंपा।
- भाजपा संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र और हरियाणा का जिम्मा अमित शाह को सौंपा।
प्रधानमंत्री ने बीजेपी मुख्यालय में कहा-
- भाजपा संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र और हरियाणा में सरकार का जिम्मा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को सौंपा।
- महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन में बहुमत हासिल करने और हरियाणा में सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली एकल पार्टी के रूप में उभरने के बाद पार्टी की यहां बैठक हुई।
- पार्टी सूत्रों ने बताया कि किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
- महाराष्ट्र के 50 साल के इतिहास में कोई भी मुख्यमंत्री 5 साल तक कुर्सी पर नहीं रह पाया। पहली बार देवेन्द्र फडणवीस ने राज्य की जनता की 5 साल सेवा की।
- दोनों ही राज्यों में हमारी टीम नई, अनुभव सामान्य था, लेकिन हमने पूरे 5 साल आपकी सेवा की।
- भाजपा सरकारें दोनों ही राज्यों में पिछले 5 सालों की तुलना में और अधिक काम करेंगी। दोनों ही राज्यों में हमने बिना दाग के सरकार चलाई।
- विश्वास पर खरा उतरने की भरसक कोशिश करेंगे। भाजपा सबको साथ लेकर चलती है।
- जनता का प्यार हमारी जिम्मेदारियों को और बढ़ाता है।
- जनता के विश्वास पर खतरा उतरने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
- हरियाणा में हमारी अभूतपूर्व विजय है। किसी भी सरकार के दूसरी बार जीतने की संभावनाएं काफी कम होती है। ऐसे में दोबारा सबसे बड़े दल के रूप में आना बहुत बड़ी बात है।
- हरियाणा में पिछली बार की तुलना में 3 प्रतिशत वोट ज्यादा प्राप्त किए।
- आगामी पांच सालों में दोनों ही राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे, ऐसी मुझे उम्मीद है।
- प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता को धन्यवाद दिया। दोनों ही राज्यों के कार्यकर्ताओं ने वहां की जनता का भरोसा जीतने के कड़ी मेहनत की, उनका भी अभिनंदन।
- देवेन्द्र फडणवीस और मनोहर लाल खट्टर ने सबको साथ लेकर पूरी ईमानदारी से महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता की सेवा की।
-भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर महाराष्ट्र और हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बधाई।
-महाराष्ट्र में दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। हरियाणा में भी फिर से सरकार बनाएंगे। यहां भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।
-दोनों ही राज्यों में लोगों ने हमारे मुख्यमंत्रियों के काम पर ठप्पा लगाया है।
-भाजपा ने ने अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर में विकास के रास्ते खोले।
-मोदी जी नेतृत्व में भाजपा का विकास होना तय है।
- बीजेपी के संपर्क में हैं रंजीत सिंह। ओमप्रकाश चौटाला के भाई हैं।
- गोपाल कांडा निर्दलीय विधायक हैं। दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सिरसा से चुनाव जीते हैं गोपाल कांडा। कांडा के भाई गोविंद कांडा ने कहा कि बीजेपी के साथ जाएंगे।
- हरियाणा में भाजपा करेगी सरकार बनाने का दावा। राज्यपाल ने शाम 6 बजे दिया मिलने का समय।
उद्धव ठाकरे ने कहा- मुख्यमंत्री पद को लेकर 50-50 का फॉर्मूला तय था और शिवसेना इस पर झुकेगी नहीं।
कांग्रेस-एनसीपी से गठबंधन नहीं करेंगे। भाजपा के साथ पॉवर शेयरिंग तय थी।
शिवसेना प्रमुख ने कहा- कौन मुख्यमंत्री होगा, यह बड़ा सवाल है।
जनादेश सबकी आंखें खोलने वाला है। अगले 5 साल ईमानदारी से काम करूंगा।
प्रियंका गांधी वाड्रा हरियाणा और महाराष्ट्र के नतीजों से खुश हुईं।
हरियाणा की पिहोबा से हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह (भाजपा) जीते।
गोहाना से कांग्रेस के जगबीर मलिक जीते।
उचानाकलां से जेजेपी के दुष्यंत चौटाला जीते।
रोहतक के महम से निर्दलीय बलराज कुंडू विजयी।
-हरियाणा के मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव जीते।
-नारनौंद से भाजपा के दिग्गज नेता कैप्टन अभिमन्यु चुनाव हारे।
-बादली से राज्यमंत्री ओपी धनखड़ चुनाव हारे।
-मैं अकेले कोई फैसला नहीं ले सकता-दुष्यंत चौटाला
-महाराष्ट्र में एनडीए सहयोगी रामदास आठवले ने ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे के डिप्टी सीएम बनने पर आपत्ति नहीं।
-आठवले ने कहा कि मंदी और बेरोजगारी के कारण उठाना पड़ा नुकसान।
-परली से एनसीपी के धनंजय मुंडे चुनाव जीते। उन्होंने अपनी चचेरी बहन और महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे को हराया।
-पवार ने कहा- शिवसेना के साथ गठबंधन के बारे नहीं सोचा।
-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस चुनाव जीते।
-सोनीपत से कैबिनेट मंत्री कविता जैना चुनाव हारीं।
-कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला कैथल से चुनाव हारे। भाजपा के लीलाराम ने हराया।
-हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाषा बराला चुनाव हारे।
-भूपेन्दर सिंह हुड्डा ने कहा सभी दलों का मान-सम्मान किया जाएगा।
-हुड्डा ने कहा- भाजपा विरोधी दल एक साथ आएं।
-प्रदेश की जनता ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया है।
-हुड्डा का आरोप- निर्दलीय विधायकों को रोका जा रहा है।
-हरियाणा में भाजपा की हालत और खराब। आंकड़ा 36 सीटों पर पहुंचा।
-चुनाव से पहले भाजपा में आए पहलवान योगेश्वर दत्त बरोदा सीट पर पराजित।
-पानीपत ग्रामीण से भाजपा के महिपाल ढांढा चुनाव जीते।
-जींद से भाजपा के कृष्णलाल मिड्ढा चुनाव जीते।
-हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस्तीफे की पेशकश की।
-रुझान में भाजपा सरकार के 7 मंत्री हार की ओर।
-आईएनएलडी और 8 निर्दलीय विधायक भाजपा के संपर्क में।
-बाढड़ा से जेजेपी की नैना चौटाला जीतीं।
-शाहबाद से जेजेपी के रामकरण चुनाव जीते।
-जेजेपी ने कांग्रेस में जाने के संकेत दिए। कांग्रेस ने कहा- दुष्यंत चौटाला के लिए खुले हैं दरवाजे।
-हरियाणा में भाजपा की टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट आदमपुर से चुनाव हारीं। इस सीट से कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई चुनाव जीते हैं।
-इंडियन नेशनल लोकदल नेता भाजपा के संपर्क में।
-दुष्यंत चौटाला कांग्रेस के पाले में जा सकते हैं।
-राकांपा नेता शरद 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
-महाराष्ट्र के बारामती से शरद पवार के भतीजे अजित पवार विजयी।
-भाजपा नेता अनिल जैन की दुष्यंत चौटाला को नसीहत, समझदारी से ही कोई फैसला लें। आगे भी राजनीति करनी है।
-अमित शाह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात की। दोनों के बीच दो बार फोन पर बात हुई।
-कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्दरसिंह हुड्डा एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
Wrestler and BJP candidate from Baroda, Yogeshwar Dutt trailing by 3590 votes as per official EC trends #HaryanaAssemblyPolls (file pic) pic.twitter.com/n45enqPPNA
— ANI (@ANI) October 24, 2019
-चुनाव परिणाम पर नजर रख रहीं कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने भूपेन्दर हुड्डा से बात की। माना जा रहा है कि राज्य सरकार बनाने की संभावनाओं को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई है।
-हरियाणा में बने त्रिशंकु विधानसभा के आसार।
-पिछली बार हरियाणा चुनाव की कमान संभालने वाले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हरियाणा में हमारा मैनेजमेंट कहीं न कहीं ठीक नहीं रहा। हालांकि उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार तो भाजपा ही बनाएगी।
-हरियाणा में कुमारी शैलजा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनाएगी।
-हुड्डा ने भी कहा- हरियाणा में कांग्रेस ही बनाएगी सरकार।
-जेजेपी के दुष्यंत चौटाला ने कहा- इस चुनाव में फेल हो गए मनोहर लाल खट्टर।
-मनोहर लाल खट्टर दोपहर 2 बजे तक दिल्ली पहुंच सकते हैं।
-हरियाणा में रुझानों में भाजपा के 6 मंत्री पीछे चल रहे हैं।
-हुड्डा ने जेजेपी और निर्दलीयों से संपर्क साधा- मीडिया रिपोर्ट।
-महाराष्ट्र के तासगांव में कांग्रेस की सुमन ताई पाटिल विजयी घोषित।
-महाराष्ट्र के तासगांव में कांग्रेस की सुमन ताई पाटिल विजयी घोषित।
-कैथल में कांग्रेस के दिग्गज रणदीप सुरजेवाला पिछड़े।#WATCH Sanjay Raut, Shiv Sena: I am going to meet Uddhav Ji. Number itne bure bhi nahi hain, aisa hota hai kabhi kabhi. Yes, we will definitely continue with the alliance. We have agreed upon a 50-50 formula. #MaharashtraAssemblyPolls2019 pic.twitter.com/ae0bJUNI8q
— ANI (@ANI) October 24, 2019
-ऐलनाबाद में हरियाणा के दिग्गज अभय चौटाला पिछड़े।
-पंचकुला में कांग्रेस के चंद्रमोहन पीछे।
-टोहाना से सुभाष बराला आगे।
-सोनीपत से भाजपा की कविता जैन पीछे।
-चरखी दादरी से ओलंपियन बबीता फोगाट पीछे हुईं।
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 174 सीटों पर बढ़त।
-हरियाणा में कांग्रेस नेता हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस को राज्य में बहुमत मिलेगा।
________________________________________________________________________
उपचुनाव परिणाम :
-लोकसभा के लिए 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में महाराष्ट्र में एनसीपी एवं बिहार लोजपा को बढ़त।
-विधानसभा उपचुनाव में अरुणाचल में निर्दलीय। असम में 3 भाजपा, 1 पर एआईयूडीएफ। बिहार में जदयू 2, राजद 1, अन्य 2। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस। गुजरात में भाजपा 3, कांग्रेस 3 पर आगे। हिमाचल में भाजपा ने 1 सीट जीती, 1 पर आगे। केरल में कांग्रेस 2, सीपीआई 2, अन्य एक सीट पर आगे। मप्र में झाबुआ सीट पर कांग्रेस आगे। मेघालय की 1 सीट यूडीएफ आगे। ओड़िशा में बीजद 1 पर आगे। पुडुचेरी में कांग्रेस ने 1 सीट जीती। पंजाब में 3 कांग्रेस, 1 शिअद आगे। राजस्थान में 1 सीट पर कांग्रेस, 1 पर रालोपा आगे। यूपी में भाजपा 6, सपा 2, कांग्रेस 1, बसपा 1, अपना दल 1 पर आगे।
-बेलहर में राजद के रामदेव यादव ने जदयू के लालधारी यादव पर बनाई 8000 मतों की बढ़त।
-नाथनगर में जदयू के लक्ष्मीकांत मंडल राजद की राबिया खातून से 1538 मतों से आगे।
-किशनगंज में भाजपा की स्वीटी सिंह एआईएमआईएम के कमरूल होदा से 5000 मतों से आगे।
-समस्तीपुर में लोजपा के प्रिंस राज कांग्रेस के अशोक राम से 8500 मतों से आगे।
-सिमरी बख्तियारपुर में वीआईपी के दिनेश निषाद राजद के जफर आलम से आगे।
-असम की चारों सीटों पर भाजपा आगे। राताबारी , रंगापारा और सोनारी पर भाजपा का पहले से कब्जा था, जबकि इस बार वह जानिया पर कांग्रेस के मुकाबले बढ़त बनाए हुए है।
-मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के भानु भूरिया से आगे।
-छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस राजमन बेंजाम आगे।
-राजस्थान की मंडावा और खींवसर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे।
________________________________________________________________________
-शुरुआती रुझानों बहुमत के आंकड़े तक पहुंची भाजपा पिछड़ी। अब 40 पर आगे, कांग्रेस 36, जेजेपी 9 और अन्य 4 सीटों पर आगे।
-रुझानों को देखकर जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सत्ता की चाबी हमारे पास है।
-हरियाणा के 5 मंत्री पीछे चल रहे हैं।
-भाजपा के मंत्री रामबिलास शर्मा महेन्द्रगढ़ से पिछड़े।
-कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद से पीछे चल रहे हैं।
-बादली से ओपी धनखड़े पीछे चल रहे हैं।
-शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत आंकड़ा छू लिया है। भाजपा 55 और कांग्रेस 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
-हरियाणा की आदमपुर सीट से कुलदीप विश्नोई आगे चल रहे हैं।
-नारनौल सीट से कैप्टन अभिमन्यु आगे चल रहे हैं।
-उचानाकलां से दुष्यंत चौटाला आगे चल रहे हैं।
-बाढ़ड़ा से नैना चौटाला आगे चल रही हैं।
-महाराष्ट्र की परली सीट से भाजपा की पंकजा मुंडे पीछे चल रहे हैं। यहां एनसीपी के धनंजय मुंडे आगे चल रहे हैं।
-बारामती सीट से एनसीपी के अजित पवार बढ़त बनाए हुए हैं।
-सोलापुर में कांग्रेस की प्रणीति शिंदे आगे चल रहे हैं।
-
-नागपुर साउथ वेस्ट सीट से मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस आगे चल रहे हैं।
-हरियाणा में अनिल विज अंबाला कैंट, रामबिलास शर्मा महेन्द्रगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं।
-शुरुआती रुझानों में महाराष्ट्र में शिवसेना भाजपा से एक सीट आगे।
-हरियाणा की करनाल सीट से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आगे चल रहे हैं।
-हरियाणा की सांपला सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा आगे चल रहे हैं।
-महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में 6 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस आगे।-शुरुआती रुझान में हरियाणा में भाजपा 6 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे।
-वर्ली से शिवसेना के आदित्य ठाकरे आगे।
-महाराष्ट्र और हरियाणा में मतगणना शुरू। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी।
- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्दर हुड्डा ने कहा कि वे चुनाव परिणाम के बाद ही करेंगे।
- चुनाव परिणाम से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस केदारनाथ पहुंचे।
-महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट, पंकजा मुंडे परली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भोकर, शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे वर्ली, एनसीपी नेता अजित पवार बारामती, छगन भुजबल येवला की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी।
-महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट, पंकजा मुंडे परली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भोकर, शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे वर्ली, एनसीपी नेता अजित पवार बारामती, छगन भुजबल येवला की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी।
-हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल, ओलंपियन बबीता फोगाट चरखी दादरी, टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट आदमपुर, रणदीप सुरजेवाला कैथल, अभय चौटाला एलेनाबाद, दुष्यंत चौटाला उचानाकलां, रामविलास शर्मा महेंद्रगढ़, भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांपला, अनिल विज अंबाला कैंट, कैप्टन अभिमन्यु नारनौल की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी।
-आज महाराष्ट्र की 288, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के अलावा देशभर में 51 विधानसभा सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव परिणामों पर भी लोगों की नजर रहेगी। इनके अलावा दो लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों पर भी लोगों की नजर रहेगी।

