शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
  4. pm modi in a tweet indicates return of bjp government in haryana
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (19:06 IST)

PM मोदी बोले- हरियाणा में हम ही बनाएंगे सरकार

PM मोदी बोले- हरियाणा में हम ही बनाएंगे सरकार - pm modi in a tweet indicates return of bjp government in haryana
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों के बाद ट्वीट कर वहां की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा कि मैं हरियाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने अपना आशीर्वाद दिया। हम लोग उसी लगन और निष्ठा से राज्य की प्रगति के लिए कार्य करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्‍वीट कर यह स्पष्ट संकेत दे दिया कि भाजपा हरियाणा में सरकार बनाने का दावा पेश कर रही है।
 
प्रधानमंत्री ने ट्‍वीट में लिखा- मैं हरियाणा बीजेपी के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की भी सराहना करता हूं कि जिन्होंने अथक कोशिश की और लोगों के बीच हमारे विकास के एजेंडा को पहुंचाया। हरियाणा के लिए उन्होंने लिखा कि हम राज्य की प्रगति के लिए समान उत्साह और समर्पण के साथ काम करना जारी रखेंगे।
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी संकेत दिया कि हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा आने के मद्देनजर उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 40 पर आगे चल रही है या उनमें से कुछ पर जीत हासिल कर चुकी है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 का है।
 
शाह ने ट्वीट किया- गत पांच वर्षों में मोदी जी के केंद्रीय नेतृत्व में खट्टर सरकार ने हरियाणा की जनता के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किये। भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर पुनः सेवा का मौका देने के लिए जनता का अभिनंदन करता हूं।
शाह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश पार्टी प्रमुख सुभाष बराला का भी आभार व्यक्त किया। शाह ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन में विश्वास प्रकट करने के लिए महाराष्ट्र की जनता का अभिनंदन किया।
ये भी पढ़ें
Live Updates : महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम