सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
  4. Rahul Gandhi plays cricket after his chopper made emergency landing
Written By
Last Modified: शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (11:20 IST)

Video : हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने 'बल्लेबाजी' में आजमाए हाथ

Haryana Assembly Elections 2019
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में प्रचार के लिए कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शुक्रवार को महेंद्रगढ़ गए थे। चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान मौसम बिगड़ने के दौरान उनके हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग एक कॉलेज मैदान पर करवानी पड़ी। राहुल गांधी ने मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ बल्लेबाजी में हाथ आजमाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
मीडिया में खबरें आईं कि राहुल के हेलीकॉप्टर में खराबी आने से इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इस खबर का कांग्रेस की ओर से खंडन किया गया। कांग्रेस सूत्रों मुताबिक राहुल गांधी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौट रहे थे।
 
कांग्रेस सूत्रों ने उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि तकनीकी खराबी के कारण राहुल के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग हुई और राहुल गांधी सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हुए। (courtesy: twitter)
ये भी पढ़ें
कमलेश तिवारी हत्याकांड : उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के सामने लगे योगी सरकार के खिलाफ नारे