सम्बंधित जानकारी
- हिन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में गुजरात ATS ने 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया
- कमलेश तिवारी हत्याकांड : UP सरकार ने जांच के लिए किया SIT का गठन
- विवादों से गहरा नाता रहा है कमलेश तिवारी का, पैगंबर पर की थी अभद्र टिप्पणी
- मिठाई के डिब्बे में लाए थे हथियार, लखनऊ में हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी की हत्या
- AIMIM चीफ असदुद्दीन औवेसी ने रैली में लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Kamlesh Tiwari murder case | कमलेश तिवारी हत्याकांड : उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के सामने लगे योगी सरकार के खिलाफ नारे
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के बाद कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ गुस्सा साफतौर पर नजर आ रहा था। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा।
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा कमलेश तिवारी के घर के बाहर पहुंचे, वैसे ही कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
मौके पर मौजूद पुलिस वालों के हाथ-पैर फूल गए और उप मुख्यमंत्री को सुरक्षित निकालने की मशक्कत करने लगे, लेकिन मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जब कमलेश तिवारी के परिजनों से मिलने की इच्छा जाहिर की तो परिजनों ने भी साफतौर से मिलने से इंकार कर दिया। इससे कार्यकर्ताओं को और बल मिल गया और वे योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इसके चलते उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को बगैर मिले ही उलटे पैर वापस लौटना पड़ा।
इस मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि परिवार की जो मांग है उन्हें पूरा किया जाएगा। सुरक्षा-मुआवजा दोनों दिया जाएगा। अधिकारियों को जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है। इस दु:ख की घड़ी में सरकार कमलेश तिवारी के परिवार के साथ खड़ी है।
