1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
  4. bjp will not form government in maharashtra

BJP महाराष्ट्र में नहीं बनाएगी सरकार, कहा- शिवसेना ने किया जनादेश का अपमान

BJP
मुंबई। महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी। बीजेपी ने राज्यपाल से मिलकर कहा कि हमारे पास बहुमत नहीं है, इसलिए वह सरकार नहीं बनाएगी। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल ने कहा कि भाजपा के पास सरकार बनाने का बहुमत नहीं है, इसलिए वह सरकार नहीं बनाएगी।
 
भाजपा नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी बैठक के बाद आज रविवार की शाम राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल के साथ कुछ देर चली बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है।
 
पाटिल ने कहा कि हम सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं। शिवसेना चाहे तो एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बना सकती है।
 
शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी ने भाजपा विधायक दल के नेता देवेन्द्र फडणवीस को सरकार बनाने का न्योता दिया था। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटें मिली हैं, जबकि शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 एवं कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा और शिवसेना ने एक साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन, बाद में मुख्‍यमंत्री पद को लेकर दोनों पार्टियों में खींचतान शुरू हो गई थी। शिवसेना ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
अगला लेख
BJP ने झारखंड विधानसभा के लिए जारी की 52 उम्मीदवारों की सूची