1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Woman constable raped on pretext of marriage

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

भोपाल पुलिस की महिला सुरक्षा सहायक आयुक्त निधि सक्सेना ने संपर्क करने पर कहा कि आरोपी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है और हमने उसकी यूनिट को (मामले के बारे में) सूचित कर दिया है।

Military officer raped woman constable
Woman constable raped: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शादी का झांसा देकर महिला पुलिस कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म के मामले में एक सैन्य अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड के हल्द्वानी में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण प्रताप सिंह (48) के खिलाफ 42 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर गुरुवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (धोखे से या शादी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।ALSO READ: हाथोंहाथ हिसाब, बिहार में रेप पीड़िता ने दुष्कर्मी का मुंह तेजाब से जलाया, आंख भी झुलसी
 
भोपाल पुलिस की महिला सुरक्षा सहायक आयुक्त निधि सक्सेना ने संपर्क करने पर कहा कि आरोपी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है और हमने उसकी यूनिट को (मामले के बारे में) सूचित कर दिया है। सक्सेना ने कहा कि यदि वह पूछताछ के लिए आते हैं तो ठीक है, अन्यथा गिरफ्तारी की प्रक्रिया अपनानी होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद