1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Srinivas Tewari, senior Congress leader, Death

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीनिवास तिवारी का निधन

Srinivas Tewari
भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी का शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। उन्होंने लगभग अपह्रान 4 बजे अंतिम सांस ली।
 
तिवारी को अस्वस्थ होने पर हाल ही में उनके गृह नगर रीवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की मदद से दिल्ली ले जाया गया था।
 
तिवारी को निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया था। उनके स्वस्थ में थोड़ा सुधार भी दिखाई दिया था, लेकिन अपरान्ह 4 बजे तबीयत फिर ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

तिवारी मध्यप्रदेश के विंध्य अचंल के कद्दावर कांग्रेस नेता थे और वर्ष 1993 से 2003 तक राज्य विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। (वार्ता)
अगला लेख
सीमा पर गरजीं तोपें, दो दिन में 5 की मौत