1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. New Zealand Pakistan ODI

न्यूजीलैंड के लिए डैथ ओवरों में गेंदबाजी चिंता का सबब

New Zealand
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को होने वाले तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में अपने गेंदबाजों को आखिरी ओवरों में अधिक सटीक गेंदबाजी करने की ताकीद की है।

न्यूजीलैंड 5 मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है लेकिन विलियम्सन डैथ ओवरों में टीम की गेंदबाजी से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने पिछले मैच से कुछ सबक सीखे हैं। पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी में काफी गहराई है।
 
उन्होंने कहा कि उनके निचले क्रम ने उम्दा साझेदारी करके अच्छा स्कोर खड़ा किया। हमें इससे सबक लेना होगा। न्यूजीलैंड ने वर्षाबाधित पहला मैच 61 रन से और दूसरा 8 विकेट से जीता था। (भाषा)
अगला लेख
सेंचुरियन टेस्ट : बेहतर तैयारी के साथ उतरेगी टीम इंडिया