सम्बंधित जानकारी
- सीएम शिवराज ने की घोषणा, एमपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे हिन्दू धार्मिक ग्रंथ
- पुलवामा हमला : आतंकियों के पास कहां से आया 300 किलो RDX? आखिर क्या है सर्जिकल स्ट्राइक का सच, दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल
- मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा का ‘लाभार्थी’ कार्ड, विकास यात्रा में सरकार करेगी लाभार्थियों से सीधा संवाद
- विधानसभा चुनाव में हार मंजूर नहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जेपी नड्डा की दो टूक
- अधिकतर विपक्षी दल रिमोट वोटिंग मशीन पर निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव के विरोध में : दिग्विजय सिंह
दिग्विजय के बयान पर सियासी घमासान, बोले शिवराज, कांग्रेस का DNA पाकिस्तान परस्ती
भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा अटैक पर दिए बयान पर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के बयान के बहाने पूरी कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान परस्ती का है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए दिग्विजय सिंह जी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वे हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधे राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राहुल गांधी से जवाब मांगते है कि यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है, टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है। आप भी सेना के कमजोर होने की बात कर रहे हैं। हमारी सेना का मनोबल गिराने का पाप और अपराध तो कम से कम कांग्रेस न करे।
वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर दिग्विजय सिंह ने सेना पर सवाल उठाया है। देश के सम्मान और स्वाभिमान पर सवाल उठाने वाले दिग्विजय सिंह सेना के मनोबल को तोड़ने का कुत्सित प्रयास किया है।
कांग्रेस ने बयान से झाड़ा पल्ला- वहीं दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने अपने को पूरी तरह अलग कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसे दिग्विजय सिंह की व्यक्तिगत राय बताते हुए कहा कि पार्टी का स्टैंड राहुल गांधी ने साफ कर दिया है।
