सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश की सियासत में मिड नाइट ड्रामा, कांग्रेस ने गुरुग्राम के होटल से बंधक विधायकों को निकाला
- मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 420 संदिग्धों की पहचान,चीन से आने वालों पर विशेष नजर
- मध्य प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कोरोना को लेकर विशेष अलर्ट,सरकार ने दिए निर्देश
- व्यापमं घोटाला : पूर्व परीक्षा नियंत्रक की 58.48 लाख की संपत्ति जब्त
- मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 2 मालगाड़ियों की टक्कर, 3 की मौत
मध्य प्रदेश में 'ऑपरेशन लोटस मिडनाइट' से संकट में कमलनाथ सरकार !
मध्य प्रदेश में भाजपा के ऑपरेशन लोट्स से बड़ा सियासी ड्रामा खड़ा हो गया है। पिछले कई दिनों से जारी सियासी बयानबाजी के बाद विधायकों के पाला बदलने और उनके बंधक बनाने की खबरों से सियासी भूचाल उठ खड़ा हो गया है। सत्ता पक्ष कांग्रेस और उसके समर्थन दे रहे 8 विधायकों के बंधक होने की खबरों से सनसनी मच गई है।
कांग्रेस का आरोप कि उसके कई विधायकों को भाजपा ने बंगलुरु शिफ्ट कर दिया है। बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंप, सुरेंद्र सिह शेरा को बंगलुरु शिफ्ट होने की खबरें भी सामने आ रही है। सरकार के सीनियर मंत्री तरुण भनोट का आरोप लगाया है कि भाजपा ने उसके 8-10 विधायकों को बंधक बना लिया है। कांग्रेस के विधायकों के बंगलुरु शिफ्ट होने की खबरों के बाद सरकार के सीनियर दो मंत्री के बंगलुरु जाने की खबरें आ रही है।
इससे पहले देर रात हरियाणा के गुरुग्राम के आईटीसी होटल पहुंचकर मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह ने बसपा विधायक रामबाई को अपने साथ बाहर निकाला। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बसपा विधायक रामबाई को पैसा का लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इससे पहले बसपा विधायक रामबाई के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ ले जाने खबरें सामने आ रही है।
दिल्ली में सियासी घटनाक्रम - इस बीच पूरा सियासी घटनाक्रम दिल्ली में शिफ्ट हो गया है। तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली पहुंच रहे है। विधायकों के बंधक होने की खबरों के बाद सरकार के 6 सीनियर मंत्री दिल्ली में डेरा डाले हुए है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह दिल्ली में पहले से मौजूद रहकर सियासी डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में लगे हुए है।
शिवराज भी दिल्ली में – उधर भाजपा के कई बड़े नेता भी दिल्ली में मौजूद है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री संजय पाठक, भूपेंद्र सिंह दिल्ली में डेरा डाल दिया है। वहीं भाजपा फिलहाल विधायकों के खरीद फरोख्त की खबरों से इंकार कर रहे है।
