1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Narottam Mishra moved to tears after being denied the ticket from Datia.

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

Narottam Mishra moved to tears after being denied ticket from Datia
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्म्मीदवार आशुतोष तिवारी की नामांकन सभा में पूर्व गृहमंत्री और दतिया से 15 साल विधायक रहे नरोत्तम मिश्रा रो दिए। टिकट कटने के बाद पहली बार दतिया में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पहले नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में पिछले 15 सालों में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटने का दर्द बाहर आ गया और उनका गला रुंध गया और भाषण खत्म-खत्म करते हुए वह रो दिए। 
 
नरोत्तम मिश्रा ने दतिया की जनता को संबोधित करते हुए “पार्टी ने बहुत दिया है, पार्टी ने 30 साल विधायक बनाकर रखा, जो पार्टी 15 साल तक मंत्री बनाकर रखेगी और क्या चाहिए पार्टी से। रात-दिन  भाजपा की सेवा करके एक कार्यकर्ता प्राण झोंक देगा आशुतोष भैय्या के लिए।

प्राण झोंक दिए जाएंगे आशुतोष भैय्या के लिए। यह भ्रम और मुगालते में कोई नहीं रहे कि कोई कार्यकर्ता घर बैंठेगा। 16 जुलाई से स्वयं यहीं पर डेरा जमाएंगे सारे कार्यकर्ताओं  के साथ में। मेरे दतिया के मालिकों एक-एक दरवाजे पर अपना शीश नाऊंगा, एक-एक गांव के अंदर जाऊंगा और आशुतोष को जीताऊंगा”।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
CM योगी ने कहा- अपराधियों के लिए UP में जगह नहीं, सख्त एक्शन लें