सम्बंधित जानकारी
- ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ के लिए आज पहली बार पेश होगा डिजिटल बजट, कई लोकलुभावन ऐलान संभव
- किसानों और हेल्थ सेक्टर पर फोकस रहेगा मध्यप्रदेश का बजट,‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ की दिखेगी झलक
- 2 मई, दीदी गई, भाजपा आई, बंगाल में परिवर्तन रैली में बोले शिवराज, टीएमसी को बताया तोड़ो मारो काटो वाली पार्टी
- खास खबर : पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन’ का बिगुल फूंकेंगे मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज चेहरे
- मध्यप्रदेश में फिर बज रही कोरोना के खतरे की घंटी, बोले CM शिवराज, महाराष्ट्र की यात्रा से बचें, नाइट कर्फ्यू अभी नहीं
Shivraj Singh Chauhan | नंदकुमार की पार्थिव देह पहले भोपाल लाई जाएगी- शिवराज
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की पार्थिव देह मंगलवार को यहां प्रदेश पार्टी कार्यालय में दर्शनार्थ रखी जाएगी।
चौहान ने यहां मीडिया से कहा कि चौहान की पार्थिव देह को दिन में विशेष विमान से यहां लाया जाएगा और प्रदेश पार्टी कार्यालय में दर्शनार्थ रखा जाएगा। इसके बाद मंगलवार को ही अपरान्ह पार्थिव शरीर को खंडवा ले जाया जाएगा और बुधवार को उनके गृहगांव में अंत्येष्टि की जाएगी।
इस बीच प्रदेश भाजपा ने चौहान के निधन के कारण मंगलवार को आयोजित होने वाली संगठनात्मक स्तर की सभी बैठकों को स्थगित कर दिया है। प्रदेश भाजपा के अलावा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने भी चौहान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
