1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon's condition critical

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, लेकिन स्थिर

Lalji Tandon
लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक परंतु स्थिर है। वह अब भी वेंटिलेंटर पर हैं। मेंदाता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने गुरुवार को बताया, उन्हें (टंडन) वेंटिलेंटर पर रखा गया है, उनकी हालत नाजुक, लेकिन नियंत्रण में है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएं।

विशेषज डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 85 वर्षीय टंडन को गत 11 जून की सुबह सांस की दिक्कत, मूत्र संबंधी परेशानी और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को अस्पताल जाकर टंडन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।(भाषा) 
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Update : राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से 10 और मौत