सम्बंधित जानकारी
- विधानसभा चुनाव 2018 : मध्यप्रदेश में 65 हजार से ज्यादा युवा संभालेंगे भाजपा की चुनावी बागडोर
- बाबरिया मामले को लेकर राजनीति शुरू़ गृहमंत्री ने लिखा पत्र
- विधानसभा चुनाव 2018 : भाजपा के 91 नाम लगभग तय, जानें कौन कहां से बन सकता है उम्मीदवार
- हारी सीटों पर आरएसएस का सर्वे, 30 सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाएगी भाजपा
- कांग्रेस, बसपा, गोंडवाना पार्टी से गठबंधन के लिए प्रयासरत : कमलनाथ
उपचुनाव के नतीजों से भाजपा की विदाई की शुरुआत - कमलनाथ
भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश में 14 नगरीय निकाय के पार्षद उपचुनावों में से नौ में पार्टी की जीत पर बधाई देते हुए कहा है कि इन नतीजों से भाजपा की विदाई की शुरुआत हो चुकी है।
कमलनाथ ने एक बयान जारी कर कहा कि इन परिणामों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारी खर्च पर निकाली जा रही 'जन आशीर्वाद यात्रा' की पोल खुल गई है। यात्रा का कोई प्रभाव इन चुनावों पर दिखाई नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि यह नतीजे सिद्ध करते हैं बघेलखंड, मध्यभारत, मालवा निमाड़, महाकौशल और बुंदेलखंड सहित सभी क्षेत्रों में कांग्रेस को जनता का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में कांग्रेस को लगभग 53 प्रतिशत मत मिले हैं। (वार्ता)
