सम्बंधित जानकारी
- 'नेता मुक्त' कैसे हो गई दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस: नज़रिया
- ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग पर दो गुटों में बंटी एमपी कांग्रेस
- मप्र में सिंधिया बनाम आदिवासी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विवाद, 2 खेमों में बंटी कांग्रेस
- सत्ता में होने पर भी मध्य प्रदेश में क्यों आमने-सामने आ गए हैं कांग्रेस के दिग्गज, वेबदुनिया की इनसाइड स्टोरी
- अपने ही गढ़ में कैसे मात खा गए ज्योतिरादित्य सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, जल्द हो राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति, गंभीर संकट से जूझ रही पार्टी
भोपाल। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग तेज हो गई है। अब पार्टी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मांग की है कि पार्टी को जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति करनी चाहिए।
भोपाल में विधानसभा भवन में मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी गंभीर संकट और स्थिति से जूझ रही है और अब पार्टी को जल्द नए अध्यक्ष के नाम पर निर्णय ले लेना चाहिए। सिंधिया ने कहा कि 7 हफ्ते हो गए हैं, अब समय नहीं है और पार्टी को नए अध्यक्ष के नाम पर संयुक्त रूप से सामूहिक निर्णय लेना होगा। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले राहुल गांधी अपने निर्णय पर अडिग रहेंगे। इसलिए अब पार्टी को नई ऊर्जा और व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति को नेतृत्व की कमान सौंपनी चाहिए।
पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसको पूरा करूंगा : मीडिया से बातचीत में सिंधिया से जब भोपाल में पीसीसी दफ्तर के बाहर लगे उस बैनर के बारे में सवाल किया गया जिसमें उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की गई पर सिंधिया ने कहा कि उनकी राजनीति सत्ता और कुर्सी की दौड़ में नहीं है। वो जनसेवा के लिए राजनीति में है। सिंधिया ने साफ किया कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसको ईमानदारी से पूरा करेंगे। सिंधिया ने कहा, आज पार्टी को नई ऊर्जा के नेतृत्व की जरूरत है।
राहुल खुद तय करेंगे अपनी भूमिका : वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की पार्टी में नई भूमिका क्या होगी के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि पार्टी में अब राहुल गांधी खुद अपनी भूमिका तय करेंगे। सिंधिया ने कहा कि पार्टी आज जिस स्थिति का सामना कर रही है उसकी कल्पना उन्होंने नहीं की थी। सिंधिया ने कहा कि आज समय कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का और रिइन्वेंट करने का है।
