सम्बंधित जानकारी
- मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बदले भारतीय खिलाड़ियों के साथ टोक्यो रवाना होगा अतिरिक्त सहायक स्टाफ
- Corona के प्रति संवेदनशीलता के लिए जिम्मेदार हैं ये कारक, अध्ययन में हुआ खुलासा...
- कोरोना वैक्सीन से शरीर के ‘चुंबक’ बनने का दावा, क्या हो सकता है ऐसा?
- बड़ा खुलासा, Coronavirus का डेल्टा वेरिएंट अल्फा से 60 फीसदी ज्यादा संक्रामक
- घटते Corona मामलों के बीच महाराष्ट्र Unlock, 14 जून से लागू होंगे नए नियम...
इंदौर शनिवार से होगा Unlock, मंदिर, मॉल और रेस्टोरेंट भी खुलेंगे
इंदौर। शनिवार 12 जून से इंदौर लगभग पूरी तरह अनलॉक किया जा रहा है। मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि कुछ चीजों को छोड़कर शहर को पूरी तरह खोला जाएगा।
शहर क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया कि मंदिर, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, सिनेमाघर, जिम, पिकनिक स्पॉट खोले जाएंगे। धार्मिक स्थलों पर 4 से ज्यादा व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं हो पाएंगे। शादियों में 20 लोगों की उपस्थिति रह सकेगी। शिक्षण संस्थान और कोचिंग फिलहाल नहीं खोले जाएंगे, ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी।
मंत्री सिलावट ने कहा कि सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही कोरोना संबंधी सभी गाइडलाइंस फॉलो करनी होंगी। उन्होंने कहा कि अनलॉक के बाद हमारे सामने बड़ी चुनौती है। हमें संयंम और धैर्य के साथ काम लेना होगा। पूरी सावधानी बरतनी होगी। हालांकि कुछ स्थान ऐसे भी हैं, जो कि पूरी तरह अनलॉक नहीं होंगे।
