सम्बंधित जानकारी
- पार्टी विद द डिफरेंस कहलाने वाली भाजपा में जिला अध्यक्ष चुनाव में पार्टी विद डिफरेंसेस की झलक
- शहडोल में आज रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, औद्योगिक क्षेत्र की अपार संभावनाओं की भूमि है शहडोल
- MP : BJP ने झाबुआ, आलीराजपुर, रीवा के अध्यक्षों का किया ऐलान, नर्मदापुरम में प्रीति शुक्ला अध्यक्ष
- जापान बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का कंट्री पार्टनर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- शहडोल में कल 7वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, अब तक करीब 20 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले
रीवा में टिकट का लालच देकर रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में फंसा हाईप्रोफाइल भाजपा नेता गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सत्तारूढ़ पार्टी के नेता पर टिकट की लालच देकर पार्टी की ही महिल नेता से रेप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला पार्टी के एक बड़े पद है और उसके साथ पार्टी के नेता अजीतपाल सिंहं चौहान ने टिकट का लालच देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। वहीं पीड़ित महिला की शिकायत पर भाजपा नेता अजीतपाल सिंह चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी और पीड़ित महिला दोनों ही शादीशुदा हैं। भाजपा की हाई प्रोफाइल महिला नेता के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपी भाजपा नेत अजीत पाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद समूचे विंध्य की सियासत में हड़कंप मच गया है।
कांग्रेस से भाजपा में आए अजीतपाल सिंह चौहान सीधी नगर पालिका के उपाध्यक्ष का भतीजा है। वहीं सोशल मीडिया पर उसकी दिग्गज नेताओं के साथ कई फोटो है। पीड़िता का आरोप है कि उसको आरोपी ने विधानसभा का टिकट दिलाने का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उससे पैसे भी ऐंठे। पुलिस को पीड़िता ने अपने शिकायत में यह भी बताया है कि आरोपी अजीतपाल सिंह चौहान ने उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत के बाद रेप के आरोपी सीधी शहर के डैनिहा मोहल्ले में रहने वाले भाजपा नेता अजीत पाल सिंह को रीवा से गिरफ्तार कर को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें सीधी जेल भेज दिया गया। रेप के आरोपी भाजपा नेता अजीतपाल सिंह चौहान के खिलाफ धारा 296, 308(5), 251(3), 64(1) तथा बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इन धाराओं में ब्लैकमेलिंग कर पैसों की वसूली तथा रेप के गंभीर आरोप शामिल हैं।
