Daily Horoscope
Sat, 28 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. girl, beat, MP, Regional News, Chhatarpur,

युवती ने लड़के को धुना (वीडियो)

girl
मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक लड़की ने एक लड़के को इसलिए लात और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा क्योंकि उस लड़के ने लड़की के प्रेस-प्रसंग के बारे में उसके परिजनों को बता दिया था। इससे लड़की काफी नाराज थी।
मामला छतरपुर शहर की पॉश कालोनी चौबे कॉलोनी का है, जहां साकेत नगर इलाके में यह घटना हुई।लड़की ने लड़के को रास्ते में रोका और उसकी जमकर धुनाई कर दी। लड़का बचने के लिए एक घर में भी घुसा, लेकिन लड़की ने घर में घुसकर उसे पीटा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की का अफेयर किसी और लड़के के साथ था। पीड़ित लड़के ने लड़की के प्रेम-प्रसंग की जानकारी लड़की के घरवालों को बता दी। बस, यही बात लड़के को महंगी पड़ गई। गुस्साई लड़की ने लड़के को सरेआम पीटा। यह देखकर आसपास के लोग इकट्‍ठा हो गए। वो कुछ समझ पाते तब तक लड़की लड़के को पीटकर स्कूटी से निकल गई।