सम्बंधित जानकारी
- सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?
- CM मोहन यादव की दिल्ली में बड़ी राजनीतिक बैठकें, नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की अहम चर्चा
- मुख्यमंत्री यादव ने संकल्प से समाधान अभियान के लाभार्थियों को हितलाभ का किया वितरण
- CM यादव ने नेपानगर के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 363 करोड़ से बदलेगी सूरत, 127 विकास कार्यों का किया लोकार्पण
- इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड परियोजना किसान और सरकार के बीच विश्वास की बनेगी मिसाल : मोहन यादव
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से चर्चा भी की। इसके अलावा उन्होंने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का भी भ्रमण किया।
दंतेश्वरी मंदिर के बाहर सीएम डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि बैठक के बाद मैं मां दंतेश्वरी के दर्शन करने आया हूं। मां के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार जन कल्याणकारी काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश जैसे आगे बढ़ रहा है, सनातन धर्म की पताका भी फहरा रही है और सभी धर्मों के लोग आनंद के साथ रह रहे हैं। हमने मां से कामना की है कि वे सब पर दया करें। जन कल्याण बेहतर तरीके से हो। हमने कामना की है कि मां गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति, सबका कल्याण करें।
जारी रहेगा विकास का क्रम
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार भी जन कल्याण के कामों में लगी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारें विकास में लगातार आगे बढ़ रही हैं। हमें उम्मीद है कि विकास का यह क्रम जारी रहेगा। Edited by : Sudhir Sharma
