1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Digvijay Singh close friend seized in illegal sand transport in Panna

पन्ना में अवैध रेत खनन और परिवहन में दिग्विजय सिंह के करीबी का डंपर जब्त, खनिज मंत्री का तंज, दोस्त का डंपर पकड़े जाने पर क्या कहेंगे?

Panna
पन्ना में अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। पन्ना में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पांडे के अवैध रेत खनन से जुड़े डंपर पकड़े जाने पर अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा के निशाने पर आ गए है।

दिग्विजय सिंह के करीबी के अवैध रेत खनन में पकड़े जाने के बाद प्रदेश के खनिज मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है। खनिज मंत्री ने कहा कि कमलनाथ सरकार में कांग्रेस ही मंत्री ने दिग्विजय सिंह पर अवैध खनन को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे और आज वह बात साबित हुई है।

खनिज मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों दिग्विजय सिंह ने पन्ना में जिस कांग्रेस नेता के साथ घूम घूमकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाए थे, अब उसी नेता के डंपर अवैध खनन में पकड़ाए है जिस पर उनको जवाब देना चाहिए।

खनिज मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार आते ही अवैध रेत खनन पर कार्रवाई करते हुए उनकी खदानों को बंद कर दिया गया था जिसके बाद उन्होंने दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगाए थे। खनिज मंत्री ने कहा कांग्रेस के जिस नेता ने एसडीएम पर अटैक किया था आज उसी की गाड़ियां अवैध रेत परिवहन में पकड़ी जा रही है। अब इस पर दिग्विजय सिंह को जवाब देना चाहिए।

पन्ना जिला खनिज अधिकारी के मुताबिक अजयगढ़ थाना क्षेत्र में रेत से भरा डंपर पकड़ा गया,  जो उज्जवल पांडे के नाम दर्ज है। इसी तरह अमानगंज तहसील के महेबा में एक डंपर पकड़ा गया जो मिट्टी मुरम से भरा था। यह डंपर भरत मिलन पांडे का है।
अगला लेख
पीएम मोदी ने दी सबसे बड़े CNG प्लांट की सौगात, कहा- इंदौर के लोग सेंव के साथ ही सेवा करना भी जानते हैं