गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. MP minister kamal patel says kamalnath naag and digvijay sapera
Written By
Last Modified: शनिवार, 29 जनवरी 2022 (22:55 IST)

शिवराज के मंत्री कमल पटेल के विवादित बोल, कहा- दिग्विजय सपेरा और कमलनाथ नाग...

शिवराज के मंत्री कमल पटेल के विवादित बोल, कहा- दिग्विजय सपेरा और कमलनाथ नाग... - MP minister kamal patel says kamalnath naag and digvijay sapera
भोपाल। अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले शिवराज सिंह चौहान के मंत्री कमल पटेल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सपेरा हैं और कमलनाथ नाग।
 
पटेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कमल पटेल ने इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ सपेरे दिग्विजय के कहने में आ गए तो उनकी सरकार चली गई। 
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को दीमक कहने वाले‍ दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कमल पटेल ने कहा कि दीमक तो दिग्विजय सिंह हैं जो कांग्रेस को चट कर गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी दीमक की तरह ही है, जो देश को खा गई।