1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. FIR against Digvijay Singh for dharna in Bhopal

भोपाल में धरना देने पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR, धरना में साथ देने वाले कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई नहीं

Bhopal News
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भोपाल पुलिस ने FIR दर्ज की है। राजधानी के श्यामला हिल्स थाने में दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ  धारा 353 सरकारी अधिकारी को काम करने से रोकने और धारा 188 सरकारी आदेश की अवहेलना करने पर  एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोकने और बिना इजाजत धरना देने का मामला दर्ज किया है। 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को किसानों के मुद्दे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया था। अब धरने को लेकर श्यामला हिल्स पुलिस ने दिग्विजय सिंह समेत 2 दर्जन से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। 
वहीं दिलचस्प बात यह है कि दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी धरने पर बैठे थे लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। दोनों नेताओं ने सीएम हाउस के बाहर धरना दिया था लेकिन एफआईआर दिग्विजय सिंह के खिलाफ हुई है और कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। वहीं एफआईआर दर्ज होने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें पहले से ही पता था केस दर्ज होगा। 
 
गौरतलब है कि शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पौधारोपण करने दिग्विजय सिंह के बंगले के सामने से स्मार्ट सिटी पार्क जा रहे थे। तभी मुख्यमंत्री के कारकेट को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की थी। जिसे लेकर सीएम सिक्योरिटी के अफसर नाराज दिखे थे। अफसर ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस के अधिकारियों से जवाब मांगा है। मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में लगे अफसर ने पूछा कि मुख्यमंत्री के काफिले के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता कैसे आ गए।
 
अगला लेख
जल्द लॉन्च हो सकती है स्कोडा स्लाविया, कंपनी ने शुरू किया प्रोडक्शन