शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Controversial statement of cabinet minister Govind Singh

लूटखसोट में महमूद गजनवी की ग्रैंडफादर है भाजपा, मंत्री गोविंद सिंह का तीखा हमला

लूटखसोट में महमूद गजनवी की ग्रैंडफादर है भाजपा, मंत्री गोविंद सिंह का तीखा हमला - Controversial statement of cabinet minister Govind Singh
भोपाल। कमलनाथ कैबिनेट के सीनियर मंत्री गोविंद सिंह ने एक बार फिर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। गोविंद ने भाजपा को मुस्लिम आक्रांता और लुटेरे महमूद गजनवी का ग्रैंडफादर बताया।

मीडिया से बात करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि महमूद गजनवी तो 14 बार भारत आया और सोमनाथ मंदिर सहित पूरे देश में लूटमार की और चला गया लेकिन पिछले 15 सालों में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के समय इतनी लूटखसोट हुई जिससे यह महमूद गजनवी के गैंडफादर दिखते हैं।

गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में ऐसी कोई जगह नहीं बची है, जहां भाजपा वालों ने लूट नहीं की है। इससे पहले भी गोविंद सिंह अपने बयानों के जरिए भाजपा और संघ पर तीखा हमला बोलते आए हैं।

कुछ दिनों पहले गोविंद उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने आरएसएस पर लोगों को बम और ग्रेनेड बनाने की ट्रेनिंग देने का आरोप लगाया था, वहीं लोकसभा चुनाव के समय भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर दिए अपने बयानों के कारण भी काफी चर्चा में थे।
ये भी पढ़ें
मंत्रालय में अब मंत्रियों के साथ बैठेंगे विवादों में रहने वाले कंप्यूटर बाबा!