1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Congress Deepak Saxena to be protem Speaker of MP Assembly

दीपक सक्सेना बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने शपथ दिलाई

Congress
भोपाल। छिंदवाड़ा के विधायक दीपक सक्सेना को मध्यप्रदेश विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें यहां राजभवन में बुधवार को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई।
 
इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्री मौजूद थे। समारोह का संचालन विधानसभा के प्रमुख सचिव ने किया।
 
दीपक सक्सेना को मुख्यमंत्री कमलनाथ का नजदीकी माना जाता है। वह छिंदवाड़ा सीट से चौथी बार विधायक बने हैं। इससे पहले कांग्रेस की ओर से प्रोटेम स्पीकर के लिए शिवपुरी जिले के पिछोर सीट से 1993 से लगातार 6 बार के विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के पी सिंह का नाम भी रेस में शामिल था।

उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि सिंह को प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी दी जा सकती है। मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का पहला सत्र 7 जनवरी से शुरू हो रहा है। (भाषा) 
अगला लेख
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं ने रचा इतिहास, केरल में बवाल