1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Bus accident in Jabalpur

जबलपुर में बड़ा हादसा, पुल से नीचे गिरी बस, 4 की मौत, 49 घायल

Bus accident
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र में आज तड़के एक बस के अनियंत्रित होकर पुल से गिर जाने से चार यात्रियों की मौत हो गयी और चार दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में 53 यात्री सवार थे।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से महाराष्ट्र के नागपुर जा रही बस तड़के अनियंत्रित होकर करौंदा नाला के पुल से नीचे गिर गई, जिससे बस में सवार चार यात्रियों की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि 49 लोग घायल हो गए।
 
घायलों को जबलपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
अगला लेख
साइबर हमला, हैक हुई पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की वेबसाइट