सम्बंधित जानकारी
- खुला भय्यू महाराज की मौत का राज...दो सेवादार और एक लड़की गिरफ्तार
- मंदसौर नपा अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी मनीष बैरागी राजस्थान से गिरफ्तार
- मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंदवार की गोली मारकर हत्या, आरोपी भाजपा नेता
- खौफनाक, कारोबारी को तीन शूटरों ने गोलियों से भून डाला, थाने से सौ मीटर दूर हुआ हादसा
- सड़क हादसे में बाल-बाल बची विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे, 4 की मौत
जिसने भी यह हादसा देखा सिहर गया, खंभे से टकराकर कट गया महिला का सिर (वीडियो)
पन्ना। पन्ना में डायमंड चौराहे के पास शुक्रवार तेज गति से चल रही बस से उल्टी करने के लिए खिड़की से सिर बाहर निकालते समय 56 वर्षीय एक महिला का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसका सिर कटकर अलग हो गया और महिला की मौत हो गई।
कोतवाली पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अरविन्द कुजुर ने बताया कि सतना जिले से पन्ना में बस से आ रही आशा रानी ने उल्टी करने के लिए सिर बस की खिड़की से बाहर निकाला, इस दौरान उसका सिर बिजली के खंभे से टकरा गया और धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर गया। वह छतरपुर जिले की रहने वाली थीं।
बगल में बैठी महिला की मानें तो आशारानी बीच में बैठीं थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि हमें उल्टी आती है, खिड़की पर बैठ जाने दो तो मैंने उन्हें अपनी जगह छोड़कर खिड़की पर बैठा दिया और जैसे ही उन्होंने गर्दन बाहर निकाली यह हादसा हो गया। बस खंबे के इतने करीब से निकली कि महज कुछ ही इंच का फासला था और इसी बीच यह हादसा हो गया। तेज गति से बस चलाने के लिए चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया है।
