सम्बंधित जानकारी
- आफत की बारिश: पहले कराई मेंढक-मेंढकी की शादी, अब कराना पड़ा तलाक
- Weather updates : MP में बारिश से त्राहिमाम्, 38 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नाले उफान पर
- Video : जाम में फंसे मप्र के मंत्री जीतू पटवारी, कार से उतरकर किया ट्रैफिक कंट्रोल
- सीतामऊ में स्थिति नियंत्रण में, निषेधाज्ञा जारी
- Weather updates : MP में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, 23 सितंबर तक बरसेगा लगातार पानी
भोपाल में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 11 की मौत, क्यों हुआ हादसा...
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गणेश विसर्जन के दौरान छोटी झील में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य लोगों को बचा लिया गया है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह लगभग 4.30 बजे खटलापुरा मंदिर घाट पर नाव के टूटने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। नाव में 19 लोग सवार थे।
कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी और डीआईजी समेत सभी बड़े अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद थे। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली गई। एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
क्यों हुआ हादसा : लोग 2 नाव में सवार होकर गणेश विसर्जन के लिए गए थे। इनमें से एक नाव में 19 लोग सवार थे जबकि नाव की क्षमता मात्र 11 लोगों की थी। लगातार बारिश के कारण पानी का बहाव तेज था। जैसे ही विसर्जन के लिए प्रतिमा को झुकाया गया संतुलन बिगड़ गया, नाव पलट गई और उसमें सवार लोग झील में जा गिरे।
