सम्बंधित जानकारी
- UPSC में 20वां स्थान हासिल करने वालीं एमपी की अनुष्का शर्मा ने बताई अपनी सफलता की कहानी
- UPSC में MP की बेटियों ने लहराया परचम, पढ़िए टॉपर्स की जुबानी सफलता की पूरी कहानी
- कूनो में एक और चीते की मौत, जन्म लेने के 2 महीने के अंदर शावक की मौत, 4 तक पहुंचा आंकड़ा
- भोपाल मेंं 2 हजार का नोट बदलवाने के लिए बैंकों में नहीं दिखी भीड़, बिना किसी पहचान पत्र के नोट बदल रहे लोग
- मध्यप्रदेश में दिसंबर 2022 तक की सभी अवैध कॉलोनियां होंगी वैध, विकास शुल्क से भी मिलेगी छूट
देवास में ट्रक की चपेट में आने से ऑटो रिक्शा में सवार 4 लोगों की मौत
Truck auto rickshaw collision in Dewas: मध्यप्रदेश के देवास में बुधवार को तड़के एक ट्रक की चपेट में आने से ऑटो रिक्शा में सवार 1 महिला, उसके 2 नाबालिग बच्चों और 1 अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि हादसा तड़के करीब 4 बजे इंदौर-भोपाल बायपास (Indore Bhopal bypass) रोड पर जेल चौराहे के पास हुआ।
यह हादसा उस समय हुआ, जब एक परिवार ऑटो रिक्शा से इंदौर की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहा एक डंपर ट्रक सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गया और ऑटो रिक्शा से टकरा गया। अधिकारी ने कहा कि घटना में ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रही 1 महिला, उसके 2 और 3 साल के 2 बच्चे और ट्रक में बैठे 1 व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि महिला का पति घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
