1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Booming Nala

एमपी में तेज बारिश के बीच उफनते नाले को पार करते समय 4 बहे, 2 शव बरामद | Booming Nala

BoomingNala
सिंगरौली (एमपी)। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के एक गांव में भारी बारिश के बीच एक नाले के तेज बहाव में 4 लोगों के बहने की खबर है। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 1 नाबालिग लड़की लापता बताई जा रही है। सराय पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने शनिवार को बताया कि नाले में बहे 4 लोगों में से 10 वर्षीय एक लड़की तैरकर किनारे पर आने में रही जबकि 2 महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 9 साल की एक बालिका फिलहाल लापता है।

 
अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर कोनी गांव में शुक्रवार शाम को घटना उस समय हुई, जब पीड़ित महिलाएं और लड़कियां जंगल में लकड़ियां लेने गई थीं। उन्होंने बताया कि भारी बारिश में वे नाले के दूसरी तरफ फंस गई और घर लौटते समय तेज बहाव वाला नाला पार करते समय 30 वर्षीय 2 महिलाएं एवं उनके साथ 9 व 10 वर्षीय लड़कियां बह गईं। उन्होंने बताया कि इनमें से एक लड़की तैरकर पानी से बाहर आने में सफल रही।
 
उन्होंने बताया कि बचाव दल ने एक महिला का शव घटनास्थल से 9 किलोमीटर दूर तथा दूसरी महिला का शव दूधमनिया गांव के पास बरामद किया। तिवारी ने बताया कि 9 वर्षीय बालिका अब भी लापता है। बचाव दल द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। (भाषा) (सांकेतिक चित्र)
अगला लेख
कोविड से मौत के आंकड़े छिपाने को लेकर कांग्रेस ने मांगा 3 भाजपाई मुख्यमंत्रियों से इस्तीफा