सोमवार, 22 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chance of moderate to heavy rain in central UP
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 28 मई 2021 (09:15 IST)

Weather alert : मध्य यूपी में मध्यम से तेज बारिश की संभावना, अंडमान और निकोबार में हुई तेज वर्षा

Weather alert : मध्य यूपी में मध्यम से तेज बारिश की संभावना, अंडमान और निकोबार में हुई तेज वर्षा - Chance of moderate to heavy rain in central UP
नई दिल्ली। चक्रवात यास कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है और झारखंड के ऊपर पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में लद्दाख और आसपास के क्षेत्र में देखा जा सकता है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और आसपास के क्षेत्र में 10,000 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है।

 
स्काईमेट से प्राप्त समाचार के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, झारखंड केरल, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अंदरुनी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तरप्रदेश और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, विदर्भ, पश्चिम मध्यप्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान आंतरिक ओडिशा, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तरप्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

 
उत्तर-पूर्व भारत, लक्षद्वीप और मध्य उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। आंध्रप्रदेश, दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ 1 या 2 स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट हल्की बारिश संभव है।
ये भी पढ़ें
चक्रवात यास : एक्शन में पीएम मोदी, कुछ ही देर में करेंगे ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा