सम्बंधित जानकारी
- बृज भूषण शरण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने आरोप तय किए
- आजमगढ़ में अखिलेश यादव की जनसभा में भिड़े समर्थक, पुलिस ने फटकारी लाठियां
- भाजपा का आरोप, स्वाति मालीवाल का चरित्र हनन कर रही है AAP
- अभिजीत गंगोपाध्याय को महंगी पड़ी ममता पर टिप्पणी, 24 घंटे नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार
- 2 करोड़ की कार से रईसजाने ने ली 2 होनहार इंजीनियरों की जान, निबंध लिख मिली जमानत, लोग बोले ये कैसा न्याय?
MP: राजगढ़ में निजी बस के पुल से गिरने से 2 की मौत, 40 घायल
bus accident: मध्यप्रदेश के राजगढ़ (Rajgarh) जिले में मंगलवार तड़के एक निजी बस के पुल से गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब 1.30 बजे पचोर शहर के पास हुई, जब 55 यात्रियों को लेकर बस पुल पार कर रही थी।
बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया : पचोर पुलिस थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा ने कहा कि बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे वह नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 40 घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 19 को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया जबकि बाकी का शाजापुर, ब्यावरा और पचोर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि मृतकों में से 1 की पहचान हरजत सिंह (28) के रूप में हुई है जबकि दूसरे पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि बस इंदौर से शिवपुरी जिले के पिछोर शहर जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है, जो दुर्घटना के बाद मौके से भाग गए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
