1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 10 things about Nandkumar singh chauhan

भाजपा नेता नंदकुमार सिंह चौहान का निधन, जानिए 10 खास बातें...

Nandkumar singh chauhan
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान का मंगलवार गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। चौहान के निधन की खबर से भाजपा कार्यकताओं में शोक की लहर फैल गई। बुधवार को शाहपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नंदकुमार सिंह चौहान से जुड़ी 10 खास बातें...
-नंदकुमार सिंह चौहान का जन्म 8 सितंबर, 1952 को खंडवा जिले के शाहपुर में हुआ था।
-उन्होंने अपना राजनीतिक करियर शाहपुर नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में शुरू किया था।
-मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के चौहान ने 6 बार लोकसभा में खंडवा का प्रतिनिधित्व किया।
-वह 2015 में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए थे।
-चौहान वर्ष 2014 से 2018 तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे। वे प्रदेश भाजपा में अनेक पदों पर भी रहे।
-कार्यकर्ताओं में नंदू भैया के नाम से लोकप्रिय चौहान की पहचान एक अच्छे संगठक के रूप में थी।
-मध्य प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिवराज सिंह चौहान के साथ दोस्ती प्रगाढ़ दोस्ती थी।
-मध्य प्रदेश के खंडवा से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन।
-चौहान 68 वर्ष के थे। वह 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद के बाद से पहले भोपाल और फिर गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती थे।
-नंद कुमार सिंह चौहान के परिवार में पत्नी दुर्गेशश्री और पुत्र हर्षवर्धन सिंह और दो पुत्रियां हैं।
 
अगला लेख
Justice for Ayesha: खाना नहीं देते थे, मोबाइल भी छीन लिया था, पड़ोसी के फोन से आयशा ने बताया था कितने दिनों से रखा था भूखा