सम्बंधित जानकारी
- शिवपुरी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया?
- कांग्रेस में आना चाहते हैं भाजपा के कई नेता : दिग्विजय
- इंदौर के 5 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के टिकट के लिए भारी उठापटक
- भाजपा ने जनआशीर्वाद यात्रा के रथों को किया लॉन्च, रविवार को जेपी नड्डा चित्रकूट से करेंगे यात्रा
- MP Assembly Election 2023 : सपा ने मप्र में 2 और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
MP Elections : आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, जानिए कौन कहां से है...
Madhya Pradesh Assembly Elections : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने मध्य प्रदेश के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में इंदौर-1 सीट से अनुराग यादव, इंदौर-4 सीट से पीयूष जोशी और महू से सुनील चौधरी समेत 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
खबरों के अनुसार, यह पहला मौका है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी इतने बड़े स्तर पर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।आम आदमी पार्टी की मध्यप्रदेश की इस सूची में इंदौर जिले की तीन सीटें और राजधानी भोपाल की दो सीटें भी शामिल हैं।
दूसरी सूची में भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाली पूर्व विधायक ममता मीणा को चाचौड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा के चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को टिकट देने के बाद ममता मीणा ने बगावत कर दी थी और आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
