1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. BJP Jan Ashirwad Yatra begins in Madhya Pradesh

भाजपा ने जनआशीर्वाद यात्रा के रथों को किया लॉन्च, रविवार को जेपी नड्डा चित्रकूट से करेंगे यात्रा

Madhya Pradesh Assembly Elections
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा का आगाज होगया है। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में जनआशीर्वाद यात्राओं के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए पांच रथों को पार्टी के दिग्गज नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा ने इस बार जनआशीर्वाद की थीम ‘‘फिर इस बार, भाजपा सरकार’’ रखी है। जन आशीर्वाद यात्रा रथों के पूजन के साथ पार्टी नेताओं ने अमृत काल की आकांक्षा नाम सुझाव पेटी को लांच किया। इस पेटी में जनता अपने लिखित सुझाव डालेगी, जिनके आधार पर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।

भाजपा के जनआशीर्वाद की यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा प्रमुख रखा गया गया है। जनआशीर्वाद के यात्रा के जरिए भाजपा चुनाव के पूर्व जनता के सामने अपनी सरकार के विकास कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत करने के साथ जनता से आशीर्वाद मांगेगी। भाजपा के मुताबिक जनआशीर्वाद यात्राएं न सिर्फ अपने उद्देश्य में सफल होंगी, बल्कि आगामी चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत में मील का पत्थर भी साबित होंगी।

जनआशीर्वाद यात्रा के रथ को रवाना करते हुए चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि जब भी चुनाव आता है, तब भाजपा जनता का आशीर्वाद लेती है। इस बार भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को चित्रकूट से जन आशीर्वाद यात्राओं का शुभारंभ करेंगे। तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने अपनी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने अपने कामों का हिसाब देने की हिम्मत सिर्फ वही राजनीतिक दल कर सकते हैं, जिन्होंने विकास और गरीब कल्याण के काम किए हों।

वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि जनता का आशीर्वाद लेने एक बार फिर जनआशीर्वाद यात्राएं शुरू हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पहले भी पार्टी को अपना आशीर्वाद देती रही है। 2003, 2008, 2013 में जनता ने अपना आशीर्वाद दिया। 2018 में भी हमें सबसे अधिक वोट जनता ने दिए। जनता का लगातार आशीर्वाद हमारे लिए एक उपलब्धि की तरह है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने काम से जानी जाती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में जनआशीर्वाद यात्राओं में शामिल होकर अपना आशीर्वाद दे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ विजय प्राप्त करेगी।

वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने विकास और गरीब कल्याण के कार्यों से जनता का विश्वास जीता है। आगामी चुनावों के लिए जनता का आशीर्वाद लेने पार्टी जनआशीर्वाद यात्राओं का आयोजन कर रही है, जिनके माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेता जनता का आशीर्वाद मांगेंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे और इन यात्राओं का विधिवत समापन करेंगे।

 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
छत्तीसगढ़ को लूट, अत्याचार और कुशासन से सिर्फ भाजपा बचा सकती है : शाह