1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Many BJP leaders want to join Congress: Digvijay

कांग्रेस में आना चाहते हैं भाजपा के कई नेता : दिग्विजय

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023
Digvijay Singh News: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोमवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं क्योंकि उन्हें प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 'हार' का एहसास हो गया है।
 
सिंह ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्वास है कि वह पिछले 18 वर्षों से मध्य प्रदेश में सत्ता में रही भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों के 'पाप धो सकते हैं?'
 
सिंह ने दावा किया कि लोगों ने मध्य प्रदेश में भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। यह महसूस करते हुए कि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा, सत्तारूढ़ दल के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं।
 
कांग्रेस नेता अदालत में लंबित मानहानि के एक मामले के सिलसिले में ग्वालियर में थे। सिंह ने दावा किया कि उनके बयानों को गलत तरीके से पेश किया गया और कई जगहों पर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए, लेकिन अब तक उन्हें कभी दोषी नहीं ठहराया गया। (एजेंसी/वेबदुनिया)
 
अगला लेख
मोदी यानि हर गारंटी पूरी होने की गारंटी,भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में गरजे पीएम मोदी,चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए कांग्रेस के नेता के लिए गरीबों की बस्ती शूटिंग का केंद्र