सम्बंधित जानकारी
- बांग्लादेश में एक नौका में आग लगने से 36 लोगों की मौत, 200 झुलसे
- WHO ने दी चेतावनी, बूस्टर खुराक से क्या होगा असर
- भारत में पिछले 24 घंटे में मिले 122 नए ओमिक्रॉन मरीज, 114 संक्रमणमुक्त
- कोरोना की दहशत को देखते हुए मध्यप्रदेश में टले पंचायत चुनाव, बोले नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश में 200 के पार एक्टिव केस
- इत्र व्यापारी के घर इनकम टैक्स की रेड, 100 करोड़ कैश मिलने से हड़कंप
भारतीय सेना में बनाएं अपना करियर, इन पदों पर निकली हैं 10वीं पास के लिए भर्तियां
नई दिल्ली। भारतीय सेना में 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए करियर बनाने का सुनहरा अवसर आया है। भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर पंजाब रेजिमेंटल सेंटर और सिख रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट (झारखंड) के तहत विभिन्न ग्रुप C पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। डिफेंस सिविलियन कर्मचारी पंजाब रेजिमेंटल सेंटर ग्रुप C पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं जबकि ओपन कैंडिडेट्स लास्ट डेट पर या उससे पहले सिख रेजिमेंटल सेंटर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पंजाब रेजिमेंटल सेंटर कार्पेंटर ग्रुप 'सी'- 1 पद, कुक ग्रुप 'सी'- 6 पद, धोबी ग्रुप 'सी'- 1 पद, दर्जी ग्रुप 'सी'- 1 पद, सिख रेजिमेंटल सेंटर एलडीसी- 1 पद, कुक- 4 पद, बूटमेकर- 1 पद। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपए से 63,200 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
10वीं-12वीं पास उम्मीदवार सेना में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग हैं। उम्मीदवार जारी नोटिफिकेशन में जरूरी जानकारियां चेक कर सकते हैं। 18 से 25 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवार नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर अपना भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म भेज दें। आवेदन केवल ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
