बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 36 killed in boat fire in Bangladesh
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (12:14 IST)

बांग्लादेश में एक नौका में आग लगने से 36 लोगों की मौत, 200 झुलसे

Boat fire
ढाका। दक्षिणी बांग्लादेश में शुक्रवार को लोगों को ले जा रही एक नौका में आग लगने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 200 लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह आग बारगुना जा रही नौका एमवी अभिजन-10 के इंजन कक्ष में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को तड़के 3 बजे लगी। यह नौका ढाका से रवाना हुई थी।

 
'द ढाका ट्रिब्यून' ने अपनी एक खबर में कहा कि अधिकारियों ने झलकथी में सुगंधा नदी पर जा रही नौका से जले हुए कम से कम 36 शव बरामद किए हैं। यह स्थान राजधानी ढाका से 250 किलोमीटर दक्षिण में है। खबर में नौका प्रशासन, पुलिस और दमकलकर्मियों के हवाले से बताया गया कि घटना में कम से कम 200 लोग झुलस गए हैं और स्थानीय अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें
भारतीय सेना में बनाएं अपना करियर, इन पदों पर निकली हैं 10वीं पास के लिए भर्तियां