1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. 17 thousand posts left in 69000 teacher recruitment

UP : 17 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, राज्यमंत्री ने दी बड़ी जानकारी

Teacher
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद 23 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। इसमें 6 हजार आरक्षित वर्ग के लोगों को नौकरी मिलेगी और 17 हजार पदों पर नई भर्ती जाएगी।
इसको लेकर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ सतीश द्विवेदी ने आदेश जारी किया है। यह जानकारी उन्होंने ट्‍वीट के द्वारा दी है।
 
राज्यमंत्री ने अपने ट्‍वीट में बताया कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण की प्रक्रिया में विसंगति से प्रभावित लगभग 6000 अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 17000 खाली पदों पर नई भर्ती भी होगी।
इससे पूर्व राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने एक पत्र जारी किया था। इसमें कहा गया था कि, 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की विसंगति को दूर करने के लिए आरक्षित वर्ग के प्रभावित अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया आज से ही प्रारंभ कर दी गई है।
 
राज्यमंत्री डॉ. द्विवेदी की ओर से जारी लेटर में बताया गया है कि, शुक्रवार को राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र को प्रॉसेस फ्लो उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की चयन सूची 28 दिसंबर तक तैयार की जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र की ओर से प्राप्त कराई गई चयन सूची का परीक्षण 29 दिसंबर तक किया जाएगा। राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र की वेबसाइट पर सूची का प्रकाशन भी 30 दिसंबर को कर दिया जाएगा। सूची प्रकाशित होने के बाद जिले स्तर पर नए साल पर 6 जनवरी को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
अगला लेख
वैज्ञानिकों को मिले दुर्लभ कॉम्पैक्ट स्टार से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग